घर पर बनाएं बंगाल का फेमस स्ट्रीट फूड मसालेदार घुघनी, जानिए रेसिपी

Bengali Style Ghugni Recipe in Hindi : घर हो या बाहर घुघनी की चटपटा स्वाद मु में पानी जरूर लायेगा। एक ब्रेड के एक बाटी घुघनी अगर मिल जाये तो नाश्ता का मजा ही कुछ अलग हो जाता है। आज हम स्ट्रीट के जैसे घर पर ही घुघनी बनाएंगे।

कोलकाता की गलियों से सीधे आपके घर। घुघनी, यानी सूखे पीले मटर की मसालेदार सब्जी, बंगालियों का पसंदीदा नाश्ता है। ये तीखी और चटपटी सब्जी नाश्ते में कुछ अलग करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं या गरमागरम लूची के साथ।

bengali style ghugni recipe in hindi

घुघनी रेसिपी हिंदी में

घुघनी मटर या चने से बना व्यंजन है। पकवान के विभिन्न रूपों में विभिन्न प्रकार के मटर या छोले का उपयोग किया जाता है, जैसे काले चने, हरी मटर, या सफेद मटर। यह भारतीय उपमहाद्वीप का मूल निवासी स्नैक है, विशेष रूप से पूर्वी भारत (भारतीय राज्य बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल), पूर्वोत्तर भारत (भारतीय राज्य असम और त्रिपुरा) और बांग्लादेश में लोकप्रिय है।

सोर्स : Wikipedia

घुघनी कैसे बनातें हैं

घर पर ही स्ट्रीट स्टाइल घुघनी बनाना बहोत ही आसान है। इसको बनाने के लिए जादा समय भी नही चाहिए। तो चलिए इसको बनाते है।

घुघनी बनाने के लिए सामग्री

  • 500 ग्राम पीली मटर
  • 2 कप पानी
  • 1 चाय चमच्च हल्दी पाउडर
  • 3 बारीकी काटा हुए प्याज
  • 3 चमच्च सरसों का तेल
  • जीरा
  • नामक स्वादानुसार
  • 2 मिडियम साइज आलू
  • 1 चमच्च अदरक ओर लहसुन पेस्ट
  • कच्ची मिर्च ( तीखा अनुसार)
  • 2 बड़े टमाटर
  • 1/2 चमच्च कश्मीरी करी पाउडर
  • खीरा
  • 1 शुखा मिर्च
  • घुघनी मसाला
  • काटा हुए धनिया
  • निम्बू ओर इमली का रस
  • भुजिया

घुघनी बनाने की तरीके

घुघनी बनाने की विधि नीचे दी हुई है :

स्टेप 1

घुघनी बनाने के लिए सबसे पहले हमें 500 ग्राम पीली मटर लीजिये। इस घुघनी रेसिपी मैं हैम 6 लोगो के लिए बनाएंगे। मोटरों को 7-8 घंटे तक पानी से अच्छी तरह भिगो देना चाहिए। यदि आप इसे रात भर भिगो सकें तो और भी अच्छा रहेगा। फिर आप देखेंगे कि मटर काफी फूल जायेंगे।

स्टेप 2

जिस पानी मे मटर को भिगोये थे उसको निकल दीजिये। फिर इन्हें प्रेशर कुकर में डाल के उबालने दीजिये।उबलने से पहले कुकर में पानी हल्दी पाउडर, 1 चम्मच नमक डालें। कुकर का ढक्कन बंद करके 2-3 सीटी दे। आप के प्रेसर कुकर के अनुसार सिटी कम यादा कर सकते है। फिर गैस की आंच बंद कर दें और प्रेशर खत्म होने तक इंतजार करें। ढक्कन खोलने के बाद आप देखेंगे कि मटर अच्छे से पक गए हैं।

टिप्स: अगर आप घुघनी में आलू देना पसंद करते हो तो आलू को छोटे छोटे करके मटर के साथही उबलने के लिए दे सकते है।

अगर आप आलू कुकर में नही देना चाहते है तो आलू को छोटे छोटे टुकरो में कटले। कढ़ाई में तेल लेके आलू को फ्राई करले जैसेकि वो 60 % तक पक जाए।

स्टेप 3

काटा हुए प्याज की कुछ हिस्से गार्निश के लिए छोड़ दे। अब कढ़ाई में 2 चमच्च सरषों के तेल लीजिये। तेल को हल्का गरम होने दे। उसके बाद गरम तेल में एक शुखि मिर्च,ओर जीरा डाल के थोड़ा फ्राई करले। फिर तेल में प्याज डाल दे। हरि मिर्च डाले। अब प्याज को धीमी आंच में भुने। 2 मिनट बाद अदरक और लहसुन की पेस्ट को उसमे डाल दे और चलाते रहे। आपको इसे तब तक पकाना है जब तक अदरक लहसुन की कच्ची महक दूर न हो जाए।

स्टेप 4

दूसरी ओर, हमें 2 मध्यम आकार के टमाटरों को काटना है। टमाटर डालने से पहले रंग के लिए 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच कश्मीरी करी पाउडर डालें। इन्हें अच्छे से मिलाना के बाद टमाटर को डाल के पकाते रहे । टमाटर के तब तक पकाएं जब तक ए नरम न हो जाय।

स्टेप 5

जब आप देखें कि टमाटर अच्छे से पक गया है तो इसमें फ्राई की हुई आलू दाल के 10 मिनट तक पकाएं जैसे आलू अछे से पाक जाए। अब उबले हुए मटर डाल दीजिए। सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए ओर 10 मिनट तक चलाते रहे। फिर 1 कप पानी डाल दे। जादा न डाले नही तो घुघनी की टेक्सचर नही आएगी।

स्टेप 6

जब घुघनी उबलने लगे तो आप इसे उतारने से दो से तीन मिनट पहले घुघनी मसाला डाल सकते हैं। फिर एक बार अच्छे से मिक्स कर लें। इस समय नमक पर नज़र डालें और यदि आवश्यकता हो तो थोड़ा और मिला लें। ढक्कन लगाकर कुछ देर तक पकाएं।

अगर आप जानना चाहते हो कि घुघनी की मसाला कैसे बनाये तो इसमें क्लिक करे।

स्टेप 7

कुछ देर बाद ढक्कन खोलें और आप देखेंगे कि घुघनी पूरी तरह से तैयार है। फिर घुघनी (घुघनी रेसिपी) को गर्मागर्म सर्व करें।

स्टेप 8

गार्निश के लिए ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस, कटा हुआ प्याज, कटा हुआ खीरा, कटा हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च और भुजिया छिड़कें।

टिप्स: निम्बू के रस के जगह आप इमली की रस भी इस्तेमाल कर सकते है।

घुघनी रेसिपी इन हिंदी कार्ड

घर पर बनाएं बंगाल का फेमस स्ट्रीट फूड मसालेदार घुघनी, जानिए रेसिपी

Course: Street FoodCuisine: Bengali, IndianDifficulty: Easy
Servings

6

servings
Prep time

30

minutes
Cooking time

40

minutes
Calories

180

kcal

Bengali Style Ghugni Recipe in Hindi : घर हो या बाहर घुघनी की चटपटा स्वाद मु में पानी जरूर लायेगा। एक ब्रेड के एक बाटी घुघनी अगर मिल जाये तो नाश्ता का मजा ही कुछ अलग हो जाता है। आज हम स्ट्रीट के जैसे घर पर ही घुघनी बनाएंगे।

Ingredients

  • 500 ग्राम पीली मटर

  • 2 कप पानी (1.5 ltr)

  • 1 चाय चमच्च हल्दी पाउडर

  • 3 बारीकी काटा हुए प्याज

  • 3 चमच्च सरसों का तेल

  • 1 चमच्च जीरा

  • नामक स्वादानुसार

  • 2 मिडियम साइज आलू

  • 2 मिडियम साइज आलू

  • 1 चमच्च अदरक ओर लहसुन पेस्ट

  • कच्ची मिर्च ( तीखा अनुसार)

  • 2 बड़े टमाटर

  • 1/2 चमच्च कश्मीरी करी पाउडर

  • खीरा

  • 1 शुखा मिर्च

  • घुघनी मसाला

  • काटा हुए धनिया


  • निम्बू ओर इमली का रस

  • भुजिया

Directions

  • घुघनी बनाने के लिए सबसे पहले हमें 500 ग्राम पीली मटर लीजिये। इस घुघनी रेसिपी मैं हैम 6 लोगो के लिए बनाएंगे। मोटरों को 7-8 घंटे तक पानी से अच्छी तरह भिगो देना चाहिए। यदि आप इसे रात भर भिगो सकें तो और भी अच्छा रहेगा। फिर आप देखेंगे कि मटर काफी फूल जायेंगे।
  • जिस पानी मे मटर को भिगोये थे उसको निकल दीजिये। फिर इन्हें प्रेशर कुकर में डाल के उबालने दीजिये।उबलने से पहले कुकर में पानी हल्दी पाउडर, 1 चम्मच नमक डालें। कुकर का ढक्कन बंद करके 2-3 सीटी दे। आप के प्रेसर कुकर के अनुसार सिटी कम यादा कर सकते है। फिर गैस की आंच बंद कर दें और प्रेशर खत्म होने तक इंतजार करें। ढक्कन खोलने के बाद आप देखेंगे कि मटर अच्छे से पक गए हैं।
  • अगर आप आलू कुकर में नही देना चाहते है तो आलू को छोटे छोटे टुकरो में कटले। कढ़ाई में तेल लेके आलू को फ्राई करले जैसेकि वो 60 % तक पक जाए।
  • काटा हुए प्याज की कुछ हिस्से गार्निश के लिए छोड़ दे। अब कढ़ाई में 2 चमच्च सरषों के तेल लीजिये। तेल को हल्का गरम होने दे। उसके बाद गरम तेल में एक शुखि मिर्च,ओर जीरा डाल के थोड़ा फ्राई करले। फिर तेल में प्याज डाल दे। हरि मिर्च डाले। अब प्याज को धीमी आंच में भुने। 2 मिनट बाद अदरक और लहसुन की पेस्ट को उसमे डाल दे और चलाते रहे। आपको इसे तब तक पकाना है जब तक अदरक लहसुन की कच्ची महक दूर न हो जाए।
  • दूसरी ओर, हमें 2 मध्यम आकार के टमाटरों को काटना है। टमाटर डालने से पहले रंग के लिए 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच कश्मीरी करी पाउडर डालें। इन्हें अच्छे से मिलाना के बाद टमाटर को डाल के पकाते रहे । टमाटर के तब तक पकाएं जब तक ए नरम न हो जाय।
  • जब आप देखें कि टमाटर अच्छे से पक गया है तो इसमें फ्राई की हुई आलू दाल के 10 मिनट तक पकाएं जैसे आलू अछे से पाक जाए। अब उबले हुए मटर डाल दीजिए। सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए ओर 10 मिनट तक चलाते रहे। फिर 1 कप पानी डाल दे। जादा न डाले नही तो घुघनी की टेक्सचर नही आएगी।
  • जब घुघनी उबलने लगे तो आप इसे उतारने से दो से तीन मिनट पहले घुघनी मसाला डाल सकते हैं। फिर एक बार अच्छे से मिक्स कर लें। इस समय नमक पर नज़र डालें और यदि आवश्यकता हो तो थोड़ा और मिला लें। ढक्कन लगाकर कुछ देर तक पकाएं।
  • कुछ देर बाद ढक्कन खोलें और आप देखेंगे कि घुघनी पूरी तरह से तैयार है। फिर घुघनी (घुघनी रेसिपी) को गर्मागर्म सर्व करें।
  • गार्निश के लिए ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस, कटा हुआ प्याज, कटा हुआ खीरा, कटा हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च और भुजिया छिड़कें।

घुघनी रेसिपी के बारे में कुछ प्रश्न उत्तर

घुघनी किसके साथ खाया जाता है

घुघनी को कई चीजों के साथ खाया जा सकता है, जो आपके स्वाद और पसंद पर निर्भर करता है। यहां कुछ लोकप्रिय विकल्प दिए गए हैं:

  • लूची: यह बंगाल में सबसे लोकप्रिय संयोजन है। गरमागरम लूची (तली हुई फ्लैटब्रेड) के साथ घुघनी का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
  • चावल: आप घुघनी को चावल के साथ भी खा सकते हैं। यह एक हल्का और स्वादिष्ट भोजन है।
  • पूरी: पूरी के साथ घुघनी का कॉम्बिनेशन भी बहुत अच्छा लगता है।
  • पराठा: आप घुघनी को पराठे के साथ भी खा सकते हैं।
  • अकेले: घुघनी को आप अकेले भी खा सकते हैं। ऊपर से कुछ कटे हुए प्याज और इमली की चटनी छिड़ककर आप इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।

घुघनी क्या है?

घुघनी एक मसालेदार भारतीय व्यंजन है जो सूखे मटर से बनाया जाता है। इसे उबालकर, मसालों के साथ पकाया जाता है। यह स्वाद में थोड़ा तीखा और मसालेदार होता है।

घुघनी किस राज्य का व्यंजन है?

घुघनी मुख्य रूप से बिहार और बंगाल का व्यंजन माना जाता है। हालांकि, यह भारत के अन्य हिस्सों में भी लोकप्रिय है।

घुघनी किसके साथ खाया जाता है?

घुघनी को कई चीजों के साथ खाया जा सकता है, जैसे:

  • लूची: यह सबसे लोकप्रिय संयोजन है।
  • चावल: घुघनी को चावल के साथ भी खाया जाता है।
  • पूरी: पूरी के साथ घुघनी का स्वाद भी बहुत अच्छा लगता है।
  • पराठा: पराठे के साथ घुघनी का कॉम्बिनेशन भी बहुत अच्छा लगता है।
  • अकेले: घुघनी को आप अकेले भी खा सकते हैं। ऊपर से कुछ कटे हुए प्याज और इमली की चटनी छिड़ककर आप इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।

घुघनी बनाने में क्या-क्या लगता है?

घुघनी बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से सूखे मटर, प्याज, टमाटर, मसाले जैसे हींग, जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर आदि की आवश्यकता होती है।

घुघनी बनाने की विधि क्या है?

घुघनी बनाने की विधि बहुत ही आसान है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। आप YouTube पर घुघनी बनाने की कई रेसिपीज़ देख सकते हैं।

घुघनी को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद क्यों माना जाता है?

घुघनी में प्रोटीन, फाइबर और कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

घुघनी को कैसे स्टोर किया जाता है?

घुघनी को फ्रिज में एयरटाइट कंटेनर में स्टोर किया जा सकता है। यह 2-3 दिन तक ठीक रहता है।

Hindi Recipes
Hindi Recipes

हेलो Food Lover। हिंदी रेसिपीस के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। दुनियाभर के बिभिन्न प्रकार मजेदार रेसिपी ओर फ़ूड से जुड़े सारे जानकारी इस ब्लॉग में आपके लिए प्रस्तुत की गई है। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस ब्लॉग पे जुड़े रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *